भारतीय नौसेना की अदम्य वीरता और सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक होगी यह परियोजना: मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ की प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए इसके शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की अदम्य शौर्यगाथाओं और हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत की सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समुद्र भारत की सभ्यता का मंथन स्थल रहा है, और भारतीय नौसेना उस गौरवशाली परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। लखनऊ का यह संग्रहालय उसी परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

बैठक में बताया गया कि संग्रहालय का स्वरूप एक जहाज के अमूर्त रूप में होगा। जहाज की रेलिंग, पोर्थोल जैसी खिड़कियाँ, नौसैनिक वास्तुकला और समुद्री प्रतीकों के साथ इसे विशिष्ट पहचान दी जाने की योजना है। परिसर में इंटरप्रिटेशन सेंटर, सेंट्रल डेक, ओपन एयर मेमोरियल, थीमैटिक वॉकवे, प्रदर्शनी गैलरी, फाउंटेन और लाइट-एंड-साउंड एरिना शामिल होंगे। डिज़ाइन को ऊर्जा-संवेदनशील रखा गया है, जिसमें प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन और हरित निर्माण तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय को केवल देखने योग्य नहीं बल्कि ‘अनुभव का केंद्र’ बनाया जाए, जहाँ दर्शक इतिहास को महसूस कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि डिस्प्ले में डिजिटल, इंटरएक्टिव और इमर्सिव तकनीकों का प्रयोग हो, ताकि लोग नौसेना के अभियान, युद्ध और तकनीकी प्रगति को प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि नौसेना संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आवश्यक जानाकरी उपलब्ध कराई जाए।

प्रस्तुति में बताया गया कि परियोजना दो प्रमुख हिस्सों में विकसित हो रही है। पहली-‘आईएनएस गोमती शौर्य स्मारक’ और दूसरी-‘नौसेना शौर्य वाटिका’। बताया गया कि ‘आईएनएस गोमती (F-21)’ गोदावरी श्रेणी का स्वदेशी मिसाइल फ्रिगेट है जिसने 34 वर्षों तक भारतीय नौसेना में सेवा दी और ‘ऑपरेशन कैक्टस’, ‘ऑपरेशन पराक्रम’ जैसे अभियानों में भाग लिया। इसे संरक्षित कर संग्रहालय परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि नागरिक और युवा उसकी बहादुरी की कहानी को प्रत्यक्ष देख सकें।

मुख्यमंत्री ने ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ को परियोजना का विशेष आकर्षण बताते हुए इसके शीघ्र पूर्ण होने के निर्देश दिए। इस वाटिका में टीयू-142 विमान, जो 29 वर्षों तक नौसेना की समुद्री निगरानी और आपदा राहत अभियानों में सक्रिय रहा, स्थापित किया जा रहा है। साथ ही सी किंग एसके-42बी हेलीकॉप्टर की प्रदर्शनी भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाटिका युवाओं को आधुनिक नौसैनिक अभियानों और प्रौद्योगिकी से जोड़ने वाला सजीव अनुभव स्थल बनेगी।

बैठक में बताया गया कि संग्रहालय परिसर में 7D थिएटर, एयरक्राफ्ट कैरियर लैंडिंग सिम्युलेटर, वॉरशिप सिम्युलेटर, सबमर्ज्ड द्वारका मॉडल, डिजिटल वाटर स्क्रीन शो, मरीन लाइफ एक्वेरियम तथा ‘ड्रेस लाइक योर हीरोज़’ जैसी सहभागितापरक गतिविधियाँ होंगी। इसके अतिरिक्त नौसेना के वीरता पुरस्कारों, ऐतिहासिक अभियानों और स्वदेशी रक्षा नवाचारों से जुड़ी इंटरएक्टिव गैलरियाँ भी विकसित की जाएंगी। परियोजना की निगरानी हेतु महानिदेशक पर्यटन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें मेरिटाइम हेरिटेज सोसाइटी, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन और नौसेना विशेषज्ञ सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में समुद्री गौरव की वह चेतना पुनः जागृत होगी जो कभी भारत के तटीय व्यापार और हिंद महासागर की सांस्कृतिक कड़ी रही है। उन्होंने कहा, लखनऊ का यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की वीरता का ही नहीं, बल्कि भारत की समुद्री आत्मा का भी प्रतीक बनेगा। यह उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई, गौरवपूर्ण पहचान देगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कवर्धा: पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

रिपोर्ट– केसरी नंदन तिवारी, एडिट- विजय नंदन कवर्धा: कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से

जवानों ने किया नक्सल स्मारक ध्वस्त, गोटुमपल्ली के जंगलों में माओवादियों को बड़ा झटका

रिपोर्ट– कुशल चोपड़ा, एडिट- विजय नंदन बीजापुर: जिले के थाना तर्रेम क्षेत्र

सभी पात्र हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ:कलेक्टर

Report: Aakash sen भोपाल: कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम भानपुर केकड़िया

MP में देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3,51,111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र

श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा राम पथ गमन के जिलों में किया

सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती: 13 दिन में गोल्ड ₹10,246 और सिल्वर ₹25,675 सस्ती

फेस्टिव सीजन खत्म होते ही घटने लगी डिमांड, ग्लोबल टेंशन में राहत

क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान और व्यापारी बेहाल, सरकार से मुआवजे की मांग

Report: Jitendra खेतिया (बड़वानी)। बड़वानी जिले के खेतिया और आसपास के इलाकों

हापुड़ में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट

हापुड़। जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में गुरुवार को

कांकेर: श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सवारी निकाली, सिंधी समाज करेगा छह दिनों तक भव्य धार्मिक आयोजन

रिपोर्ट–प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन कांकेर: श्री गुरुनानक जयंती के पूर्व आज

ACB की बड़ी कार्रवाई: PWD के सब इंजीनियर छत्रपाल बंजारे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन मनेंद्रगढ़: अंबिकापुर ACB टीम ने एक

रायपुर: कथा वाचक की पिटाई, अवैध संबंध के शक में पति ने साथियों के साथ सरेआम मारपीट की

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन रायपुर: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने

रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस को लेकर BJP में कार्यशाला शुरू, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस को लेकर

मुरादाबाद में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है,

मीरजापुर: प्राथमिक विद्यालय धुरिया में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार

मीरजापुर। जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्राथमिक

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कम्पिल पुलिस

कांकेर: सिंधी और अग्रवाल समाज ने अमित बघेल की टिप्पणी पर जताया कड़ा विरोध, रासुका लगाने की मांग तेज

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन काँकेर: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख

मैदान पर लौटने के लिए ऋषभ पंत हैं तैयार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कर सकते हैं वापसी

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आखिरकार लंबे इंतजार के

‘छठ हमारी आस्था है, राजनीति नहीं’ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस-आरजेडी पर मोदी का हमला

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित