बेंगलुरु से भेजे गए युवक के शव में हुई गड़बड़ी, परिवार को मिला किसी और का पार्थिव शरीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ओडिशा के बालासोर जिले के सोरो ब्लॉक के मुलिसिंग गांव में एक परिवार उस समय गहरे सदमे में आ गया, जब उनके बेटे का शव पहुंचने के बजाय उन्हें किसी और का पार्थिव शरीर सौंप दिया गया। परिवार का आरोप है कि यह गड़बड़ी ताबूत पर गलत नाम की पर्ची चिपकाने के कारण हुई।

करंट लगने से हुई युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय राकेश शॉ बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। बीते 15 अगस्त को कार्यस्थल पर बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। कंपनी की ओर से उसके शव को एंबुलेंस के जरिए गांव भेजा गया। इसी वाहन में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी एक अन्य व्यक्ति का शव भी रखा गया था।

गलत शव देखकर हक्का-बक्का हुआ परिवार

सोमवार को जब एंबुलेंस राकेश का शव लेकर मुलिसिंग गांव पहुंची, तो परिवारजन बेटे को अंतिम विदाई देने की तैयारी करने लगे। लेकिन जैसे ही ताबूत खोला गया, सबके होश उड़ गए। अंदर रखा शव राकेश का नहीं, बल्कि किसी और व्यक्ति का था। इस नजारे को देखकर पूरा परिवार रोते-बिलखते गहरे सदमे में डूब गया।

बीच रास्ते से लौटी दूसरी एंबुलेंस

परिवार ने तुरंत इस गड़बड़ी की जानकारी शव भेजने वाली कंपनी को दी। इसके बाद कंपनी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की ओर जा रही दूसरी एंबुलेंस को बीच रास्ते से वापस लौटने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद जब वह वाहन मुलिसिंग गांव पहुंचा, तब जाकर राकेश का असली शव उनके परिवार को सौंपा गया। इसके बाद पहले मिला गलत शव दूसरी एंबुलेंस से सिलीगुड़ी के लिए भेज दिया गया।

कंपनी पर आरोप

राकेश के परिजनों ने इस चूक के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि शव रवाना करने से पहले सही नाम का लेबल चिपकाया जाता तो यह शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं होती। परिवार अब इस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया