अस्पताल, दुकान, गाड़ी एजेंसी चारों तरफ आग ही आग, क्या कह रहीं मौके पर पहुंची डीएम साहिबा, सुने…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich Violence:

बहराइच में आज सोमवार की सुबह तनाव भरी हुई। रात में हिंसक झड़प के बाद अब सुबह जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मृतक रामगोपाल मिश्रा का शव लेकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। हालात देख इलाके में भारी पुलिस बल लगाया गया है। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आक्रोशित लोगों को मनाने में जुटे हैं। वहीं, बहराइच हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

अस्पताल, दुकानों और गैस एजेंसी में आग
सैकड़ों की भीड़ हाथों में लाठी-डंडा लेकर आगे बढ़ती जा रही है। वहीं, पुलिस के जवान खड़े हुए हैं। कुछ लोग अपशब्द भी कह रहे हैं। जब विरोध प्रदर्शन हिंसक होने लगा तो पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। अभी फिलहाल मौके पर डीएम मोनिका रानी भी पहुंची हैं। जिन्होंने कहा, “हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

क्या है पूरा मामला
महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद फायरिंग की घटना में गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। रामगोपाल की मौत से गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,