रतलाम : दीनदयाल नगर के सूने घर में हुई लाखों की चोरी का 24 घण्टों के भीतर खुलासा,घर के नौकर ने ही की थी चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार,65 लाख के जेवरात और नगदी बरामद
रतलाम मे 24 घंटे में पुलिस को मिली बड़ी सफलता सोने-चांदी के ज़ेवर सहित 65 लाख की चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।
रतलाम पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में 24 घंटे के भीतर सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमित कुमार ने खुलासा किया कि चोरी के मामले में घर के नौकर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के गहने और 65 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
मामला रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है, जहां निवासी सुनील मुणत के सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि घर का नौकर ही इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता था। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।
चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से बड़ौदा और इंदौर भाग गए थे। चोरी के पैसे से आरोपियों ने दो महंगे एप्पल मोबाइल भी खरीद लिए। पुलिस ने तकनीकी और फिजिकल साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की तेज कार्रवाई से मामला सुलझा और बरामदगी भी संभव हो सकी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।





