Theft Case: जैजैपुर में किसान से 40 हजार की उठाईगिरी, CCTV में कैद हुई वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Theft Case

Report by: Laxman Kurre

Theft Case: सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र में एक किसान से 40 हजार रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। किसान धान बिक्री की राशि जिला सहकारी बैंक शाखा से निकालकर लौट रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवारों ने मौका पाकर रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि किसान बैंक से पैसे निकालने के बाद पास के पेट्रोल पंप पर रुका था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Theft Case: पेट्रोल पंप पर रुका था किसान, हैंडल से थैला लेकर फरार

Theft Case

जानकारी के अनुसार, किसान ने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले थे, जो धान बिक्री की रकम थी। पेट्रोल भरवाने के लिए उसने वाहन रोका और रुपयों से भरा थैला बाइक के हैंडल में टांग दिया।

इसी बीच दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और नजर बचाकर थैला लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Theft Case: अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

READ ALSO: MP Budget 2026-27 : लोक निर्माण विभाग को बड़ी सौगात, सड़क–सेतु से ग्रामीण कनेक्टिविटी तक विकास की रफ्तार होगी तेज

पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित Theft Case प्रतीत हो रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र