6 साल बाद फिर आ गई स्त्री, देखने जाने से पहले यहां पढ़ लें रिव्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stree 2 Review

साल 2018 में स्त्री फिल्म आई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब 6 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। पहले पार्ट में सबने देखा कि कैसे छोटे शहर चंदेरी में रहने वाली स्त्री पुरुषों को उठा ले जाती थी और उससे बचने के लिए सब अपने घर के दरवाजे पर लिखते थे, ‘ओ स्त्री कल आना’। वहीं इस दूसरे सीजन में स्त्री का क्रोध शांत होता हुआ दिखाया गया है और गाँव वाले अब अपने दरवाजे पर ये लिख रहे है कि ‘ओ स्त्री रक्षा करना’। हॉरर फिल्मों की श्रेणी में अगर बात करें तो इस साल की कहानी सबसे अच्छी बताई जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ इसका पहला पार्ट खत्म हुआ था। कहानी चंदेरी गाँव से ही शुरू होती है। विक्की अभी भी उस स्त्री के प्यार में पड़ा हुआ है जिसके चलते उसे इतनी मार खानी पड़ी। वहीं इसमें स्त्री एक जाने के बाद सिरकटा आ जाता है जिसका नाम दैत्याकार प्रेत है। अब चंदेरी गांव को बचाने के लिए वो स्त्री वापस लौट आती है। लेकिन इस फिल्म के अंदर आपको सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिलेगा जब अक्षय कुमार की एंट्री होगी। अब उनका किरदार क्या होगा ये आप फिल्म में ही देखिए। इस दूसरे पार्ट की सबसे खास बात ये है कि यह कहानी खत्म होने के बाद भी पूरी खत्म नहीं हुई है।

कैसी रही एक्टिंग

फिल्म में किरदारों की एक्टिंग कीजबरदस्त है। श्रद्धा कपूर आपको कही भी निराश करते हुए नहीं दिखाई देंगी। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग ने उनके करियर में चार चाँद लगा दिया है। इसके बाद उनका करियर कही भी रुकता हुआ नहीं दिखाई देगा। वहीं अगर राजकुमार राव की बात करूं तो स्त्री फिल्म में उनका आना सबसे बड़ा जीवनदान है। उनकी एक्टिंग में भी आपको कहीं कमी नहीं नजर आएगी। अगर बात पंकज त्रिपाठी की करें तो उनका किसी फिल्म में होना ही काफी होता है। उनका अंदाज बाकी कलाकारों से बहुत अलग है। और उसे लोग उतना ही पसंद करते है।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी