‘माफी मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है…’ राहुल गांधी की तारीफ पर भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर का स्मृति ईरानी पर तंज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरानी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। स्मृति ईरानी के इस बयान पर अब भोजपुरी गायिका और कवयित्री नेहा सिंह राठौर ने तंज कसा है।

नेहा सिंह राठौर ने स्मृति ईरानी द्वारा की गई राहुल गांधी की तारीफ को लेकर कहा कि उनका सॉरी बोलने का तरीका कैजुअल है। नेहा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘स्मृति जी का सॉरी बोलने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। मुझे लगता है उनकी पॉलिटिक्स में एक चेंज आया है।’

स्मृति ईरानी ने की राहुल गांधी की तारीफ

दरअसल, स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “कांग्रेस नेता की राजनीति में बदलाव आया है। वो संसद में टीशर्ट पहन रहे हैं, वो जानते हैं कि उस सफेद टीशर्ट से वो युवा पीढ़ी में क्या संदेश देना चाह रहे हैं। हम इस गलतफहमी में न रहे कि वो कोई भी कदम.. वो कदम चाहे आपके अच्छा लगे या बुरा लगे। वो आपको बचकाना लगे.. लेकिन, वो अब अलग राजनीति कर रहे हैं।”

अमेठी से स्मृति हारी चुनाव

बता दें कि यूपी की अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ साल 2014 में पहली बार स्मृति ईरानी मैदान में उतरी थीं लेकिन चुनाव हार गईं। लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल के विरोध एक बार फिर से ईरानी मैदान में उतरी और इलेक्शन जीतने में कामयाब रही।

हालांकि, साल 2024 के आम चुनाव में स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव हार गईं। इस बार राहुल नहीं बल्कि इनके करीबी कहे जाने वाली किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें मात दी। इस हार पर स्मृति ईरानी की जमकर किरकिरी हुई थी। जिस पर राहुल ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो बीजेपी नेता का मजाक न बनाएं क्योंकि चुनाव में हार जीत चलता रहता है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी