रन फॉर फन कार्यक्रम में दिखा उत्साह, डी.ए.वी. स्कूल चिरमिरी के छात्रों ने लगाई दौड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The Run for Fun programme saw enthusiasm, with students from DAV School, Chirmiri running the race.

BY- ISA AHMAD

एमसीबी जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम चिरमिरी स्थित डी.ए.वी. स्कूल में रविवार को “रन फॉर फन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसमें नन्हे बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) चिरमिरी ओपन कास्ट के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देते हैं।

मैराथन दौड़ में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि “रन फॉर फन” कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की सक्रिय भूमिका रही।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार