महाकुंभ में विस्फोट करने की धमकी देने वाला हिंदू निकला..आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The person who threatened to cause blasts in Mahakumbh turned out to be a Hindu...why did he do this?

बिहार के पूर्णिया से यूपी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

लखनऊ: प्रयागराज में 13 जनवरी से लगने वाले महाकुंभ मेले में बम धमाके कर श्रद्धालुओं की हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपी को यूपी पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इस मेले को लेकर युवक ने सोशल मीडिया x पोस्ट डाल धमकी दी थी। आरोपी का नाम आयुष कुमार जायसवाल है, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने शनिवार को शहीदगंज पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में भवानीपुर पुलिस की मदद से रेड डाली और आयुष कुमार जायसवाल को दबोच लिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर नासिर पठान के नाम से महाकुंभ मेले को उड़ा देने की धमकी दी थी, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश तेज कर दी थी, आखिर में यूपी पुलिस ने उसे सर्च कर उसे अरेस्दट कर लिया। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर, ये जान रही है कि आखिर उसने मुस्लिम नाम से या मुस्लिम युवक का अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर धमकी वाली पोस्ट क्यों डाली थी। उसका क्या मकसद था।