PM MODI ने जिस नमो भारत ट्रेन में सफर किया, उस ट्रेन को महिला पायलट ने चलाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Namo Bharat Train

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। रविवार को उन्होंने दिल्ली के न्यू अशोक विहार से मेरठ के लिए जिस नमो भारत ट्रेन में सफर किया, उस ट्रेन को महिला पायलट चला रही थीं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री जिस नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) में सवार थे उस ट्रेन की ज्यादातर स्टाफ भी महिलाएं थी। जब नमो भारत के पहले चरण का पीएम ने शुभारंभ किया था तो उस दौरान भी महिला पायलट ने भी ट्रेन चलाई थी। इससे साफ जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। समाज के लिए भी कहीं न कहीं इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा है।

जिन लोगों ने उस ट्रेन में प्रधानमंत्री के साथ सफर किया था उन्होंने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सफर करने का मौका मिलेगा। उनके साथ सफर करना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है। हम बार-बार सोच रहे थे कि कहीं सच में ये सपना तो नहीं था। ये पीएम के साथ साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर स्टेशन से सफर करने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स और कुछ इंजीनियरों का कहना है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नमो भारत ट्रेन में 51 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कामगारों व इंजीनियरों ने सफर किया था। इस दौरान किसी छात्र ने मोदी को पेंटिंग भेंट की तो किसी ने उन्हें कविता सुनाई। प्रधानमंत्री के साथ गाजियाबाद और दिल्ली के कुल पांच स्कूल और कालेज के छात्र शामिल थे। छात्रों ने पीएम को डिजिटल इंडिया नमो भारत ट्रेन जी-20 समेत विभिन्न प्रकार के विषयों पर बनाई पेंटिंग भेंट की। मोदीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट के कुल आठ छात्रों ने प्रधानमंत्री के साथ सफर किया था।

भारत की नमो भारत ट्रेन का लुक तो शानदार है ही, इसकी रफ्तार भी दमदार है। फिलहाल यह 160किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। अपनी इसी खूबी की वजह से ये ट्रेन मेरठ से दिल्ली तक मात्र 40 मिनट में पहुंच रही है। इसमें यात्रा करने वाले यात्री भी काफी खुश हैं, क्योंकि उनका बहुत समय बचेगा। पहले दिल्ली से मेरठ के सफर में लगभग 2 घंटे का समलय लगता था लेकिन अब ये यात्रा मात्र 40 मिनट में पूरी हो जाएगा।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला