धमतरी में धूमधाम से हुआ मंदर माई ज्योत-जवारा विसर्जन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The immersion of the flame and the flame of the temple took place with great pomp in Dhamtari.

REPORT- VAIBHAV CHOUDHARY, BY- ISA AHMAD

धमतरी। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही धमतरी में मंदर माई की ज्योत-जवारा विसर्जन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी मराठापारा स्थित मंदर माई मंदिर से हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया और माता की आराधना की।


भक्ति और उत्साह से भरा माहौल

शुक्रवार की शाम मंदर माई मंदिर से कलश और जवारा की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से माता की आरती उतारी और मंदर माई के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा मराठापारा से प्रारंभ होकर रामबाग, बिलाईमाता मंदिर होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। वहां महिमासागर तालाब में विधिवत पूजा के बाद ज्योत और जवारा का विसर्जन किया गया।


पीढ़ियों से चल रही आस्था की परंपरा

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पंचमी से नवरात्र की शुरुआत होती है और विजयादशमी के दूसरे दिन विसर्जन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मंदर माई की महिमा अपरंपार है—ऐसा विश्वास है कि माता हर साल झांपी से निकलकर भक्तों को दर्शन देती हैं। इस दिन दूर-दूर से श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित करने और माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

इस दौरान मराठापारा और आसपास के इलाकों में लोगों ने अपने घरों में पूजा की थाली सजाई, जवारा की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। मांदर की थाप पर महिलाएं और बालिकाएं झूमती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा