बांग्लादेश के मंदिरों में हो रहे हंगामे को लेकर विदेश मंत्रालय का आया पहला बयान, जानिए क्या कहा…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bangladesh durga puja pandal

बांग्लादेश में काली मंदिर से मुकुट चोरी होने की घटना और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने की घटनाएं निंदनीय हैं। यह अपवित्रता का व्यवस्थित पैटर्न है। बांग्लादेश सरकार हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

दरअसल बांग्लादेश में इस बार हिंदू समुदाय के लोग शांति से दुर्गा पूजा उत्सव भी नहीं मना पाए और दुर्गा पूजा पंडालों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाने की 35 घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान बीते एक महीने में पूरे देश में दुर्गा पूजा पंडालों में 35 अप्रिय घटनाएं हुई हैं। इससे एक दिन पहले ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी मंदिर में मां काली का मुकुट चोरी होने की घटना घटी थी। यह मुकुट प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2021 में बांग्लादेश दौरे पर मां काली की प्रतिमा को भेंट किया था।

लोगों ने बताया कि पहले समूह ने एक धर्मनिरपेक्ष गीत गाया, लेकिन दूसरा गीत इस्लामी गीत था। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के मंच से इस्लामी गीत गाने से हिंदू समुदाय और वहां मौजूद हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। मामले में पूजा समिति के अध्यक्ष असीस भट्टाचार्य ने बताया, हम मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इस्लामी गीत गाना शुरू कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने ढाका के तांती बाजार में पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर से मुकुट चोरी होने पर चिंता जताई है। ये घटनाएं मंदिरों और पूजा पंडालों को अपवित्र करने का अव्यवस्थित पैटर्न है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करे।

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने मुकुट की चोरी की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की थी। उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि हमने 2021 में बांग्लादेश की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की तरफ से जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखिरा) को उपहार में दिए गए मुकुट की चोरी की रिपोर्ट देखी। हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट को बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: बिरनपुर हिंसा केस में

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: रतलाम में बारिश, 22

Horoscope: 18-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनपसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव