,

खुल गए बाबा केदारनाथ के कपाट, यात्रा से पहले जान लें मौसम का हाल — येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/kedarnath-temple-opening-2026-char-dham-yatra/

BY: Yoganand Shrivstva

उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस शुभ अवसर पर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज़ हो चुका है और भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं।

दर्शन से पहले जानें मौसम की स्थिति

यदि आप बाबा केदारनाथ या अन्य चारधामों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले मौसम की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज़ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। केदारनाथ, यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा मार्गों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई से लेकर अगले दो दिनों तक मौसम का यह असर रह सकता है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। नैनीताल में घना कोहरा और तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यमुनोत्री और गंगोत्री में मौसम बिगड़ा

उत्तरकाशी जिले में गुरुवार दोपहर बाद से ही मौसम खराब बना हुआ है। यमुनोत्री धाम में बारिश शुरू हो चुकी है और गंगोत्री में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और सतर्कता बरतें।

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, LoC पर फिर भारत की ओर फायरिंग..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की