मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में की आपात बैठक, लापरवाही पर जताई नाराज़गी — रायसेन एसपी अटैच, मिसरोद टीआई हटाए जाने के आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मंगलवार रात 8:15 बजे मुख्यमंत्री अचानक पुलिस मुख्यालय पहुँचे और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराज़गी जताई। वहीं मंडीदीप में हुए चक्का जाम के दौरान पुलिस की ढीली कार्यवाही पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।

भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से जवाब-तलब किया और सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी लेने के बाद सख्त निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री के बड़े निर्देश

  1. एसपी रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के आदेश।
  2. मिसरोद थाना प्रभारी को तत्काल हटाने के निर्देश।
  3. पुलिस को निर्देश —
    • सड़कों पर उतरें,
    • किसी अपराधी को न छोड़ें,
    • कठोर कार्रवाई करें।
  4. गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश।
  5. लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न करने की चेतावनी।
  6. अधिकारी नियमित निरीक्षण करें, लापरवाह पर तुरंत कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के साथ समझौता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और पुलिस को हर स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को