लद्दाख सियाचिन हिमस्खलन में शहीद हुए अग्निवीर नीरज का पार्थिव शरीर पहुंचा मधुपुर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The body of Agniveer Neeraj, who was martyred in Ladakh Siachen avalanche, reached Madhupur

रिपोर्ट- इम्तियाज़ अंसारी

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

मधुपुर (देवघर): लद्दाख के सियाचिन ग्लेसियर में हिमस्खलन के दौरान शहादत देने वाले अग्निवीर नीरज कुमार चौघरी का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव कजरा, मधुपुर लाया गया। गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, वहीं ग्रामीणों ने शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में सड़क किनारे खड़े होकर तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था

नीरज का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा के रूप में गांव लाया गया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद नीरज अमर रहें” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। शव यात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद और नगर प्रशासक सुरेन्द्र किस्कु भी मौजूद रहे।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

शहीद नीरज के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शव आवास पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए कई गणमान्य लोग भी पहुंचे। इनमें मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि शब्बीर हसन, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, मधुपुर के पूर्व विधायक राज पलिवार, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार

प्रशासन के नेतृत्व में शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस दौरान पूरा इलाका अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देते हुए भावुक नजर आया।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के