Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: कोरिया में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से भरा ट्रक आग की चपेट में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: Truck loaded with banned Thai Mangur fish catches fire in Korea

Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: उड़ीसा से मध्यप्रदेश जा रहा था ट्रक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ीसा से मध्यप्रदेश जा रहे एक ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को संभाला।
हालांकि, आग बुझाने के बाद जब ट्रक की जांच की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली भरी हुई थी, जिसका परिवहन पूरे देश में गैरकानूनी है।

Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: जांच व्यवस्था पर उठे सवाल, मत्स्य विभाग की कार्रवाई की तैयारी

Thai Mangur Fish Smuggling Korea District: इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक निगरानी और जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रक उड़ीसा से चलकर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर जैसे जिलों से गुजरते हुए कोरिया तक पहुंच गया, लेकिन कहीं भी इसकी जांच नहीं की गई।

READ ALSO: IND-PAK मुकाबले पर खत्म हुआ गतिरोध, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला
मामला उजागर होने के बाद मत्स्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रतिबंधित मछली की तस्करी को लेकर प्रशासन अब सतर्कता बढ़ाने की बात कर रहा है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई