टीम इंडिया के नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में BCCI, एशिया कप 2025 में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
टीम इंडिया के नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में BCCI, एशिया कप 2025 में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2 सितंबर 2025 को टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए नई बोली प्रक्रिया शुरू की है। यह फैसला तब लिया गया जब मौजूदा स्पॉन्सर ड्रीम 11 ने अनुबंध से पीछे हटने का ऐलान किया। नतीजतन, भारतीय टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में बिना टाइटल स्पॉन्सर के मैदान पर उतरेगी।

यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया इतने बड़े टूर्नामेंट में बिना स्पॉन्सर खेलेगी। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 तय की गई है।


क्यों पीछे हटी ड्रीम 11?

ड्रीम 11 और माय 11 सर्कल पहले BCCI के साथ करीब 1000 करोड़ रुपये के स्पॉन्सरशिप डील कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में लागू हुए ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025’ के चलते ड्रीम 11 को अपने रियल मनी गेम बंद करने पड़े। इसी वजह से कंपनी ने स्पॉन्सरशिप जारी नहीं रखने का फैसला लिया।


BCCI की कड़ी शर्तें

नई बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनियों पर कई सख्त नियम लागू होंगे।

  • रियल मनी गेमिंग, सट्टेबाजी और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कंपनियां बोली में शामिल नहीं हो पाएंगी।
  • इन कंपनियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष निवेश करने वाले संगठन भी प्रक्रिया से बाहर होंगे।
  • तंबाकू, शराब और नैतिकता को ठेस पहुंचाने वाले उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।

इसके अलावा, BCCI ने कुछ कैटेगिरी पहले से ब्लॉक कर दी हैं क्योंकि उनमें मौजूदा स्पॉन्सर जुड़े हुए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • एथलेजर और स्पोर्ट्सवियर निर्माता
  • बैंकिंग और फाइनेंस सर्विसेज (NBFCs सहित)
  • अल्कोहल-फ्री ड्रिंक्स
  • घरेलू उपकरण (जैसे पंखे, मिक्सर ग्राइंडर)
  • सिक्योरिटी लॉक और इंश्योरेंस कंपनियां

मौजूदा प्रायोजक

फिलहाल BCCI के साथ एडिडास, कैंपा कोला, IDFC फर्स्ट बैंक और SBI लाइफ जैसे ब्रांड जुड़े हुए हैं।


यह खबर भी पढें: राशिद खान ने टी20 में तोड़ा रिकॉर्ड, अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज


टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर बनने की होड़ में कई बड़ी कंपनियां उतर सकती हैं। हालांकि, सख्त शर्तों और ब्लॉक की गई कैटेगिरी के कारण विकल्प सीमित रहेंगे। फैंस की नजर अब इस बात पर होगी कि एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम का नया टाइटल स्पॉन्सर कौन बनता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज

मुंगेली में Nursing Home Act Violation पर बड़ी कार्रवाई: गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील

Nursing Home Act Violation: मुंगेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन

Sirmaur: निजी बस की मनमानी से बांदल अलग-थलग, एचआरटीसी बहाली की उठी मांग

Edit by: Priyanshi Soni Sirmaur: सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र स्थित बांदल