Team India Ireland tour: क्रिकेट आयरलैंड ने अपने आगामी घरेलू शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार, टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद लंबा ब्रेक लेकर अगले महीने सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। IPL खत्म होने के बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में अगले कदम के लिए तैयार होगी।
Team India Ireland tour: टीम इंडिया की 2 मैचों की टी20 सीरीज
आयरलैंड में टीम इंडिया 26 और 28 जून को 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों मैच बेलफास्ट के मैदान पर होंगे। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी तैयारी जांचने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।
Team India Ireland tour: आयरलैंड की अन्य घरेलू श्रृंखलाएँ
टीम इंडिया से सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड अपने घर में 27 से 30 मई तक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगा। इसके अलावा, आयरलैंड 5 अगस्त से 14 अगस्त तक अफगानिस्तान की मेजबानी करते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज आयोजित करेगा।
Team India Ireland tour: आयरलैंड का पूरा घरेलू शेड्यूल
- 27-30 मई: बनाम न्यूज़ीलैंड (एकमात्र टेस्ट मैच)
- 26 और 28 जून: बनाम भारत (2 मैचों की टी20 सीरीज)
- 5-14 अगस्त: बनाम अफगानिस्तान (5 मैचों की वनडे सीरीज)
READ ALSO: आरसीबी का IPL 2026 में ट्रॉफी दोबारा जीतने का सपना, कोहली ने टीम को किया आगाह





