Tamia:पिकअप–बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tamia

Report by: Dinesh Nagawanshi, Edit by: Priyanshi Soni

Tamia: तामिया थाना अंतर्गत माहुलझिर क्षेत्र के चावलपानी–बम्हनी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है।

टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार होने की कोशिश में बम्हनी की ओर भागा, लेकिन कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। सूचना मिलते ही 112 सेवा के आरक्षक राहुल राजपूत और पायलट संजय चौबे तत्काल मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से तामिया अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस द्वारा पेड़ से टकराई पिकअप को सीधा कर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एक बार फिर 112 सेवा ने त्वरित कार्रवाई कर घायलों को समय पर इलाज दिलाकर अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।