ताजमहल में खोया मोबाइल और बच्ची, पुलिस ने दोनों को सुरक्षित ढूंढा – पर्यटकों ने जताया आभार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ताजमहल में खोया मोबाइल और बच्ची, पुलिस ने दोनों को सुरक्षित ढूंढा – पर्यटकों ने जताया आभार

ताजमहल में सोमवार को ताज सुरक्षा पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की। पुलिस ने एक पर्यटक का खोया मोबाइल और एक तीन साल की बच्ची दोनों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सौंपा।

मोबाइल लौटाने में दिखाया तेज़ और जवाबदेह काम

बलरामपुर से ताजमहल घूमने आए मोहम्मद इमरान का करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बैटरी चलित गोल्फ कार्ट में छूट गया था। कार्ट सुपरवाइजर राधेलाल ने मोबाइल उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सौंपा। तुरंत थाना ताज सुरक्षा प्रभारी तिलक राम भाटी को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज और रेडियो एनाउंसमेंट की मदद से महज 30 मिनट में पर्यटक को खोजकर मोबाइल वापस कर दिया गया।

तीन साल की बच्ची को परिजनों से मिलाया

इसी दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन से आई तीन वर्षीय बच्ची फातिमा भी ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। बच्ची को उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने रोते हुए देखा और अपने पास बिठाकर पूछताछ की। इसके बाद रेडियो एनाउंसमेंट और सीसीटीवी की मदद से 40 मिनट के अंदर बच्ची को उसके परिवार से मिलाया गया।

पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और मानवीयता के लिए आभार जताया।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल