रायगढ़: जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस मामलों में जब्त 422.259 किलोग्राम गांजा समेत नशीली दवाओं को (मादक पदार्थों) का विधिवत नष्टीकरण किया गया, दरअसल छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के निपटान के लिए गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा विभिन्न थानों में जब्त मादक पदार्थों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई,
जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 25 मामलों में जब्त मादक पदार्थों में 422.259 किलोग्राम गांजा, 1132 नग सिरप, 1425 नग टेबलेट/कैप्सूल और 44 नग इंजेक्शन/एम्पुल शामिल थे जिसे क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी से अनुमति लेकर इन सभी मादक पदार्थों को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव की भट्ठी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया गया,
इस प्रक्रिया को जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल व उनके साथ समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो की निगरानी में की गई,
सोना एवं चांदी की कीमतों में उछाल…यह भी पढ़े





