धनबाद के वासेपुर में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सांकेतिक विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Symbolic protest against Waqf Amendment Act in Wasseypur, Dhanbad

कानून के विरोध में 15 मिनट तक बंद रही लाइटें

स्थान: धनबाद, झारखंड
संवाददाता: राजेश गोयल

देशभर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुधवार रात वक्फ संशोधन एक्ट के विरोध में मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसी क्रम में झारखंड के धनबाद में भी यह विरोध देखा गया। शहर के वासेपुर, कबाड़ी पट्टी, पुराना बाजार, झरिया उपर कुल्ली, मस्जिद चौक समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों में रात 9 बजे से 9:15 बजे तक लोगों ने अपने घरों और दुकानों की बिजली स्वेच्छा से बंद रखी।

यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें समाज के लोगों ने वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम समाज के हितों के खिलाफ बताते हुए नाराज़गी जताई। विरोध स्वरूप न तो कोई नारा लगाया गया और न ही कोई रैली निकाली गई, बल्कि सभी ने शांति से अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बुझाकर विरोध दर्ज कराया।

समाज के बुद्धिजीवियों का कहना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की मूल भावना के विपरीत है और इससे समाज की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। उनका मानना है कि सरकार को इस कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।

वासेपुर समेत धनबाद के अन्य इलाकों में भी इस विरोध को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा देखी गई, जहां लोग इसे एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से असहमति जताने का उदाहरण बता रहे हैं।

डॉ. गिरिजा व्यास का निधन: राजनीति और समाजसेवा में एक युग का अंत

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी