,

Sushasan Tihar 2026: सुशासन तिहार पर बस्तर दौरे के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई अहम मुद्दों पर दिया बयान

Sushasan Tihar 2026

Sushasan Tihar 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दो दिवसीय बस्तर दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार 2026, बेमेतरा में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह, एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों और प्रदेशभर में चल रहे तहसीलदारों के आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत वे बस्तर संभाग के छह जिलों का दौरा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Sushasan Tihar 2026: सुशासन तिहार के तहत छह जिलों का दौरा, सुकमा में होगी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से हुई थी और यह अभियान 10 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर, कांकेर और दंतेवाड़ा सहित छह जिलों का दौरा करेंगे।

Sushasan Tihar 2026: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुकमा में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानना और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

Sushasan Tihar 2026: एलपीजी कीमतों और तहसीलदार आंदोलन पर भी बोले मुख्यमंत्री

एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, जिसके चलते ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।

वहीं प्रदेशभर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर चर्चा चल रही है और सरकार मामले की समीक्षा कर रही है।

बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश होने से परिस्थितियां प्रभावित हुई थीं। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुराने विश्राम गृह के सभा कक्ष में आयोजन कराया गया और पूरे मामले की जांच संभागायुक्त द्वारा की जाएगी।

READ ALSO: 1 June 2026 से लागू हुए कई बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर, UPI, सोलर प्रोजेक्ट्स और व्यापार पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…