,

सूरजपुर: कुप्पा में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Surajpur: Fierce protest in Kuppa, villagers submitted memorandum to Tehsildar

रिपोर्टर: आकाश कसेरा

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुप्पा में आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार सुरेश राय को दो सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सीईओ निलेश सोनी के तुरंत स्थानांतरण और सचिव के रिटरन अथॉरिटी से हटाने की मांग भी की। उनका आरोप है कि दोनों पदों पर तैनात अधिकारियों का कार्य गैर-जिम्मेदाराना और जनता विरोधी रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि सचिव की नियुक्ति से शुरू हुई अनियमितताएं और सीईओ की बेरुख़ी से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवाज़ अनसुनी हो रही है और शासन-प्रशासन की साख प्रभावित हो रही है। इसी निष्कर्ष पर पहुंचे तहसीलदार सुरेश राय ने ग्रामीणों की भावनाओं को समझते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया और आश्वासन दिया कि आरोपों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं करता है, तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने तहसील व जिला प्रशासन से पारदर्शिता एवं जवाबदेही की अपील भी की है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर