,

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान: “बिहार SIR पर फैसला पूरे देश में लागू होगा”, 7 अक्टूबर को होगी अहम सुनवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बिहार: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि वह मानकर चल रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) एक संवैधानिक संस्था है और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कानून का पालन कर रहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैधता पाई जाती है, तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।


7 अक्टूबर को होगी अंतिम बहस

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को तय की है। कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल किसी अंतरिम राय पर टिप्पणी नहीं करेगा। उस दिन बिहार SIR की वैधता पर अंतिम बहस होगी।


पूरे देश के लिए होगा लागू आदेश

पीठ ने स्पष्ट कहा कि बिहार SIR पर दिया गया निर्णय पूरे भारत में लागू होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग को देशभर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए समान प्रक्रिया अपनाने से रोका नहीं जा सकता। हालांकि, याचिकाकर्ताओं को 7 अक्टूबर को इस मुद्दे पर पूरे भारत के लिए भी दलीलें पेश करने की अनुमति दी गई है।


आधार कार्ड को लेकर नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर भी नोटिस जारी किया है, जिसमें 8 सितंबर के आदेश को चुनौती दी गई थी। उस आदेश में चुनाव आयोग को बिहार SIR में आधार कार्ड को 12वें पहचान दस्तावेज के रूप में शामिल करने की अनुमति दी गई थी।


आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं

8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि आधार कार्ड को नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा। हालांकि, यदि कोई मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आधार प्रस्तुत करता है, तो चुनाव आयोग उसके वास्तविकता की जांच कर सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा