By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Kapila Gaushala Ujjain : कपिला गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया गौ पूजन, 4 लाख गोवंश संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश आगे
मध्य प्रदेश

Kapila Gaushala Ujjain : कपिला गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया गौ पूजन, 4 लाख गोवंश संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश आगे

Abhishek Singh
Last updated: June 20, 2026 10:36 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Kapila Gaushala Ujjain : मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Kapila Gaushala Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया। दोनों नेताओं ने गौ माता को पशु आहार खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्थानीय निकायों के माध्यम से गौशाला संचालन का प्रभावी मॉडल विकसित किया गया है, जिसके तहत नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Contents
Kapila Gaushala Ujjain : मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वादKapila Gaushala Ujjain : प्रदेश की गौशालाओं में संरक्षित हैं करीब 4 लाख गोवंशKapila Gaushala Ujjain : गौ सेवा के प्रति बढ़ रही जनभागीदारीKapila Gaushala Ujjain : 2000 गोवंश की क्षमता के साथ विकसित होगी कपिला गौशालाKapila Gaushala Ujjain : गौ संरक्षण के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो रही गौशालाKapila Gaushala Ujjain : कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
Kapila Gaushala Ujjain

Kapila Gaushala Ujjain : प्रदेश की गौशालाओं में संरक्षित हैं करीब 4 लाख गोवंश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश की विभिन्न गौशालाओं में लगभग 4 लाख गोवंश सुरक्षित रूप से संरक्षित किए जा रहे हैं। सरकार बड़े स्तर पर सामुदायिक गौशालाओं के संचालन के इच्छुक संस्थानों और व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जनभागीदारी से गौ संरक्षण अभियान को और मजबूती मिल रही है।

Kapila Gaushala Ujjain : गौ सेवा के प्रति बढ़ रही जनभागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्युतानंद जी महाराज के सहयोग से गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों में लोग जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर गौशालाओं में पहुंचकर सेवा कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में गौ सेवा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है और लोग संरक्षण कार्यों से जुड़ रहे हैं।

Kapila Gaushala Ujjain : 2000 गोवंश की क्षमता के साथ विकसित होगी कपिला गौशाला

रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना में लगभग 2000 गोवंश को रखने की क्षमता तैयार की जा रही है।गौशाला परिसर में चार शेड बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक शेड में करीब 500 गोवंश के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा गोवंश औषधालय, भूसा भंडारण शेड, गौ सेवा शाला, बायोगैस संयंत्र, प्रशासनिक भवन, प्रयोगशाला, डेयरी, गोवंश अंतिम संस्कार क्षेत्र, पार्किंग, उद्यान क्षेत्र, वॉच टावर और वृक्षारोपण क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे।

Kapila Gaushala Ujjain : गौ संरक्षण के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो रही गौशाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गौशाला का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम द्वारा गौशाला के रख-रखाव और गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र का कायाकल्प कर इसे गौ संरक्षण एवं संवर्धन के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Kapila Gaushala Ujjain : कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित अधिकारी एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

read more : International Yoga Day : योग -स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार -राजेन्द्र शुक्ल

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mbbs-ayush-counselling-career-options/
मध्य प्रदेश

MBBS की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?