Supreme Court: महिला सैन्य अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, परमानेंट कमीशन न मिलने पर पेंशन का अधिकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Supreme Court

Supreme Court: भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत कार्यरत महिला अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से अहम राहत मिली है। अदालत ने अनुच्छेद 142 के विशेष अधिकार का उपयोग करते हुए उन महिला अधिकारियों के पक्ष में निर्णय दिया, जिन्हें परमानेंट कमीशन (PC) देने से वंचित रखा गया था।

Supreme Court: 20 साल की सेवा के बराबर पेंशन का लाभ

कोर्ट ने कहा कि जिन महिला अधिकारियों ने अपनी सेवा समाप्ति को चुनौती दी थी, उन्हें 20 वर्ष की सेवा पूरी करने के बराबर माना जाएगा और वे पेंशन की हकदार होंगी। हालांकि, उन्हें पिछले वेतन का एरियर नहीं मिलेगा।

Supreme Court: प्रणालीगत भेदभाव को माना कारण

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी स्वीकार किया कि सेना में “प्रणालीगत भेदभाव” के कारण महिलाओं को परमानेंट कमीशन नहीं मिल पाया। अदालत के अनुसार, महिलाओं को गलत तरीके से लंबी अवधि की सेवा के लिए अयोग्य ठहराया गया, जिससे उनके करियर और क्षमताओं पर असर पड़ा।

Supreme Court: “सेना में केवल पुरुषों का अधिकार नहीं”

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि भारतीय सेना में केवल पुरुष अधिकारियों का एकाधिकार नहीं हो सकता। सभी पदों पर महिलाओं को भी समान अवसर मिलना चाहिए और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Supreme Court: कुछ कैडर इस फैसले से बाहर

अदालत ने यह भी साफ किया कि यह फैसला JAG (जज एडवोकेट जनरल) और AEC (आर्मी एजुकेशन कोर) कैडर की महिला अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। साथ ही चयन प्रक्रिया और कट-ऑफ मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में निष्पक्षता बनी रहे।

Supreme Court: क्या था पूरा मामला

यह मामला आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल के जुलाई 2024 के उस फैसले से जुड़ा था, जिसमें महिला SSC अधिकारियों को परमानेंट कमीशन देने से इनकार कर दिया गया था। इसके खिलाफ महिला अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और आरोप लगाया कि उन्हें पुरुष अधिकारियों के मुकाबले समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।

read also: New Delhi सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में