,

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Deoria

Report by: Sonu

Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पाण्डेय मुंडेरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया।

Deoria: 45 लीटर शराब और 300 किलो लहन बरामद

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा 300 किलो लहन (शराब बनाने की सामग्री) और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।

Deoria: 7 आरोपी गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि ईंट भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

Deoria: बिहार में तस्करी का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय कच्ची शराब तैयार कर उसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वहां शराबबंदी का फायदा उठाकर यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था।

Deoria: आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में देर रात की गई। मामले में थाना बघौचघाट में BNS 2023 और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

read also: Lucknow यूपी में औद्योगिक क्रांति: सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘निवेश मित्र 3.0’, निवेशकों को बांटे ₹2781 करोड़

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर