,

Iran rejects talks with Trump: ईरान ने ट्रंप की बातचीत की खबरों को खारिज किया, कहा – अमेरिका से कोई संपर्क नहीं

https://swadeshlive.com/iran-russia-meeting-araghchi-putin/

Iran rejects talks with Trump: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोमवार को दावा किया कि उनकी ईरान के साथ बातचीत हुई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले 5 दिन तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा।

Iran rejects talks with Trump: ईरानी संसद अध्यक्ष ने बताया – कोई बातचीत नहीं हुई

ईरानी संसद के अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf ने ट्रंप के बयान को पूरी तरह खारिज किया। गालिबफ ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है और इस तरह की खबरें केवल “फेक न्यूज” हैं।

Iran rejects talks with Trump: “टारगेट पूरा होने तक ईरान सख्त रहेगा”

Iran rejects talks with Trump

गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरानी लोग अमेरिका और इजरायल के हमलों के लिए कड़ा और निर्णायक जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह टारगेट हासिल नहीं हो जाता, सभी ईरानी अधिकारी अपने सर्वोच्च नेता और जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

Iran rejects talks with Trump: ट्रंप की बयानबाजी का असर तेल और वित्तीय बाजारों पर

गालिबफ ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि ट्रंप द्वारा फेक न्यूज का इस्तेमाल वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने और संकट से बाहर निकलने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल दोनों इस स्थिति में फंसे हुए हैं।

Iran rejects talks with Trump: ईरान फिलहाल बातचीत के मूड में नहीं

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि ईरान बातचीत के संकेत दे रहा है। लेकिन गालिबफ के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि फिलहाल ईरान किसी भी तरह की बातचीत के मूड में नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है।

read also: Netanyahu statement on War: इजरायल ने ईरान और लेबनान पर हमले जारी रखने का किया ऐलान, कहा- हम रुके नहीं हैं

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…