Netanyahu statement on War: इजरायल ने ईरान और लेबनान पर हमले जारी रखने का किया ऐलान, कहा- हम रुके नहीं हैं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Netanyahu statement on War

Netanyahu statement on War: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भले ही ईरान के पावर प्लांट पर कार्रवाई को 5 दिन के लिए टाल रहे हैं, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने स्पष्ट कर दिया कि इजरायल अपने हमलों को रोकने वाला नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से बात की और अमेरिकी सेना की उपलब्धियों का लाभ उठाकर अपने युद्ध और सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा।

Netanyahu statement on War: ईरान और लेबनान पर हमला जारी रहेगा

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ईरान और लेबनान दोनों पर अटैक जारी रखे हुए है। देश का लक्ष्य मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। लेबनान में हिज्बुल्लाह पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं और हाल ही में दो परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में इजरायल अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा।

Netanyahu statement on War: ट्रंप ने Hormuz Strait खोलने की समय सीमा बढ़ाई

इस बीच, ट्रंप ने Hormuz Strait को खोलने की समय सीमा 5 दिनों के लिए बढ़ा दी और ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला टाल दिया। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ईरान के एक “सम्मानित” नेता के साथ बातचीत कर रहा है। किसी भी डील में ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करना शामिल होगा, जिसके तहत अमेरिका को ईरान का समृद्ध यूरेनियम हासिल करने की अनुमति दी जाएगी।

Netanyahu statement on War: ईरान ने बातचीत से किया इनकार

ईरान ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उसने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति उनकी चेतावनियों के बाद पीछे हट रहे हैं। इस बीच, फेक न्यूज के प्रयासों से तेल की कीमतों में गिरावट आई और शेयर बाजार में उछाल देखा गया, लेकिन वित्तीय बाजार अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं।

read also: US Iran talks in Islamabad: अमेरिका-ईरान तनाव कम करने में पाकिस्तान की मध्यस्थता, इस्लामाबाद में हो सकती है बैठक

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय