सुकमा : पुलिस को बड़ी सफलता, दो इनामी समेत छह नक्सली गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sukma: Police got a big success, six Naxalites including two prize-winning ones arrested

रिपोर्टर: मनीष सिंह


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कोंटा और भेज्जी क्षेत्र में सक्रिय कोंटा एरिया कमेटी के कुल छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कोंटा और भेज्जी थाना पुलिस, डीआरजी एवं सीआरपीएफ की 218 और 219वीं बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

इनामी नक्सली पर 3 लाख रुपये का इनाम

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये और दूसरे पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों नक्सली कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर की गई फायरिंग की घटना और 2024 में गंगराजपाड़ गांव के ग्रामीण ताती बुधरा की हत्या की वारदात में इनकी संलिप्तता पाई गई है।

भेज्जी क्षेत्र में विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तारियां

वहीं, थाना भेज्जी क्षेत्र में पकड़े गए नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। इनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जो बड़े हमले की तैयारी को दर्शाता है। पुलिस ने इन सभी नक्सलियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में थाना कोंटा और भेज्जी की पुलिस के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीआरपीएफ की 218 एवं 219वीं वाहिनी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक बड़ी सफलता बताया है।

एसपी ने जताई सराहना

सुकमा पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर संयुक्त टीम की पीठ थपथपाई और कहा कि आने वाले दिनों में भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुरक्षा और विकास में बाधा डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे