भिंड कलेक्टर को लेकर छात्र ने वापस ली शिकायत, कहा- दबाव में कराई गई थी FIR, अब नहीं चाहता कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भिंड, स्नातक परीक्षा के दौरान भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का मामला नया मोड़ ले चुका है। छात्र रोहित राठौर, जिसने पहले कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, अब अपनी शिकायत से पलट गया है। उसने पुलिस को बताया कि शिकायत दबाव में और जबरन हस्ताक्षर करवा कर कराई गई थी, और अब वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।


थाने में पहुंचकर खुद दी जानकारी

मंगलवार को रोहित राठौर स्वयं मेहगांव थाने पहुंचा और टीआई महेश शर्मा को एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में उसने स्पष्ट किया कि पहले की गई शिकायत उसकी मर्जी से नहीं थी। उसने कहा कि अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता और कलेक्टर के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाएगा।

बाद में छात्र ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मुलाकात भी की, और उनके समक्ष भी यही बात दोहराई।


वायरल वीडियो से मचा था हंगामा

यह मामला तब सामने आया जब 1 अप्रैल 2025 को आयोजित परीक्षा के दौरान पंडित दीनदयाल कॉलेज, लाड़मपुरा केंद्र पर निरीक्षण करते समय कलेक्टर द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। यह वीडियो 12 जुलाई को सोशल मीडिया पर आया और तेजी से चर्चा में आ गया।

घटना के अनुसार, कलेक्टर ने छात्र से प्रश्नपत्र बाहर ले जाने पर सवाल किया था, लेकिन जब छात्र संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका तो उसे थप्पड़ मारे गए और परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।


शिकायत वकील के माध्यम से की गई थी

वीडियो वायरल होने के अगले दिन रविवार को छात्र ने वकील नरेंद्र चौधरी के माध्यम से थाने में लिखित शिकायत दी थी, और फिर सोमवार को कुछ वकील एसपी असित यादव से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी कर चुके थे।


छात्र के पुराने आरोप

शिकायत के दौरान छात्र रोहित ने आरोप लगाया था कि वह टॉयलेट गया था, लौटने पर उसकी टेबल से प्रश्नपत्र गायब था। तभी कलेक्टर पहुंचे और बिना कुछ पूछे थप्पड़ मार दिए। उसका दावा था कि कान में चोट आई थी और उस पर नकल का प्रकरण भी बना दिया गया। उसने यह भी कहा था कि कलेक्टर ने उसका पक्ष नहीं सुना


पुलिस का बयान

मेहगांव थाने के टीआई महेश शर्मा ने पुष्टि की कि छात्र ने स्वयं आकर शिकायत वापस ली है और उसने लिखित रूप से यह भी कहा कि वह अब किसी कानूनी कार्रवाई की इच्छा नहीं रखता।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे