स्कूल बस के पहिए के नीचे आया छात्र, इलाज के दौरान तोड़ा दम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

स्कूल से आते समय एक छात्र को स्कूल की बस ने रौंद दिया, जिसके बाद घायल बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 48 घंटे बाद छा़त्र की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान चालक स्कूल बस को लेकर फरार हो गया, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर बस तथा चालक का पता लगाने में जुट गई है।

चालक ने नहीं रोकी बस, मौके से हुआ फरार बस चालक
दरअसल ग्वालियर हजीरा के जति की लाइन में रहने वाला 14 साल का भविष्य वर्मा कक्षा 9वीं का छात्र था। वहां बीटीआई स्कूल में पढ़ता था। रोज की तरह वहां स्कूल से पढ़ने के बाद घर वापस लौट रहा था कि तभी उसका दोस्त उसके पास आया। दोस्त ने उसे घर के रास्ते आरपी कॉलोनी गेट तक छोड़ने के लिए कहा। भविष्य ने अपने दोस्त को अपनी साइकिल पर बैठाया और आरपी कॉलोनी गेट पर पहुंच गया। दोस्त को गेट पर छोड़ने के बाद भविष्य वहां से अपने घर आ रहा थाए तभी एक निजी स्कूल की बस के ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा दियाए जिससे छात्र बस की चपेट में आ गया। इसके बाद बस ड्राइवर ने करीब 15 फीट तक छात्र को घसीटता ले गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो उसने बस रोकीए जब तक ड्राइवर ने बस रोकी तब तक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे देखकर बस चालक बस को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना के बाद परिजनों ने थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं बस चालक का भी पता लगाया जा रहा है, बस एक निजी कॉलेज की बताई जा रही है। इसके साथ ही घटना के वक्त पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने निकाल ली है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए भविष्य को रौंदा था।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला