,

Student Assault Case: नकल की शिकायत करने पर छात्र से मारपीट? छठवीं के बच्चे का हाथ फ्रैक्चर, SP की जनसुनवाई में पहुंचा मामला

Student Assault Case

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Student Assault Case पोरसा क्षेत्र के बुधारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छठवीं के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत करने के बाद छात्र को डंडों से पीटा गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। शिकायत के बाद मामला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई तक पहुंच गया।

Student Assault Case नकल की शिकायत के बाद विवाद बढ़ा

पीड़ित छात्र समर सिंह तोमर के परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में टेस्ट के दौरान कुछ छात्र कथित रूप से नकल कर रहे थे। समर ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। परिवार का दावा है कि शिकायत से नाराज कुछ लोगों ने छात्र के साथ मारपीट की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना में शिक्षक रामरूप माहौर, सूरजभान तोमर और रामवीर प्रजापति सहित कुछ अन्य छात्रों की भूमिका रही। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Student Assault Case मारपीट में हाथ फ्रैक्चर, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

परिवार के अनुसार मारपीट के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्र अपने दादा अहिबरन सिंह तोमर के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा की जनसुनवाई में पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

Student Assault Case SP ने सुनी शिकायत, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने छात्र से पूरी घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए उससे बातचीत भी की।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदोलिया ने बताया कि स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी शिक्षक की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read this: MP Flood Rescue : सीएम मोहन यादव ने सिचुएशन रूम पहुंचकर लिया बाढ़ का जायजा, 527 लोगों का रेस्क्यू

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही