भारतीय नौसेना का दमदार प्रदर्शन: एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो देख पाकिस्तान में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने एंटी-शिप फायरिंग का अभ्यास किया, जिसका वीडियो भी सार्वजनिक किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मिसाइल लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी दिशा बदलती है और फिर सटीकता से उसे नष्ट कर देती है। लक्ष्य को खत्म करने के बाद मिसाइल समुद्र में समा जाती है।

भारतीय नौसेना ने दिखाई युद्ध क्षमता

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि इस अभ्यास का उद्देश्य लंबी दूरी से सटीक हमले की क्षमता को जांचना और प्लेटफॉर्म, सिस्टम तथा चालक दल की तत्परता का पुनः परीक्षण करना था। सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं, जिससे भारतीय नौसेना की आक्रामक क्षमताओं का प्रदर्शन होता है।

हर परिस्थिति में तैयार भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना ने एंटी-शिप फायरिंग के वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे किसी भी समय, किसी भी स्थान पर और किसी भी परिस्थिति में देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभ्यास में शामिल जहाज अरब सागर में तैनात हैं, जो भारत के गुजरात तट से पाकिस्तान के कराची क्षेत्र तक फैला हुआ है।

तनावपूर्ण माहौल में सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और सेनाएं लगातार अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय नौसेना के यह अभ्यास वीडियो इस संदेश को साफ तौर पर दे रहे हैं कि भारत किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।


edit

पहलगाम हमले के बाद शरद पवार की चेतावनी: पाकिस्तान से टकराव सोच-समझकर करें…यह भी पढ़े

Fake Marriage: दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ को लेकर बवाल, विरोध के बाद इवेंट स्थगित

Fake Marriage: हिंदू संगठनों ने बताया विवाह संस्कार का मजाक Fake Marriage:

IPL 2026 एलिमिनेटर में भिड़ेंगी SRH और RR, जीतने वाली टीम रखेगी फाइनल की उम्मीद जिंदा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज बेहद अहम एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा,

गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंची RCB, दूसरी ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर

RCB: Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में

Khushi Kapoor और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप? अभिनेता के बयान ने तेज की चर्चाएं

Khushi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री Khushi Kapoor पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों

Lucknow: बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Lucknow: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के