,

देवरिया में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

Strong demonstration by Congressmen in Deoria, memorandum sent to the President

देवरिया।
नेशनल हेराल्ड संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित रूप से अवैधानिक तरीके से सीज किए जाने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ गैरकानूनी ढंग से चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता देवरिया टाउन हॉल कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय को सौंपा और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, जवाहरलाल चौहान, महेंद्र अंबेडकर, प्रमोद मल्ल, राम अशीष साहनी, निलेश त्रिपाठी, रमेश कुशवाहा भारती, दीनदयाल यादव, अभिनीत उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र पांडे, अशोक गौड़, वजीर अहमद, मु. इस्लाम खान, राशिद, कमलेश मिश्रा, शेषनाथ गौड़ सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…