इंदौर में कॉलेज छात्रा पर आवारा कुत्तों का हमला: पहले ललकारा, फिर लौटकर किया हमला, पैर बुरी तरह जख्मी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, इंदौर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शहर के श्रीनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा पर चार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब छात्रा कॉलेज के लिए जा रही थी।


हमले का वीडियो सामने आया

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि छात्रा जैसे ही कॉलोनी के एक मोड़ पर पहुंचती है, दूर से चार कुत्ते उसकी ओर दौड़ते हैं। छात्रा ने पहले हिम्मत दिखाते हुए उन्हें ललकारा और भगाया, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही कुत्तों का झुंड दोबारा लौट आया और उस पर हमला बोल दिया।


सहेली की बहादुरी से बची छात्रा की जान

कुत्तों के हमले से छात्रा सड़क पर गिर गई और उन्होंने उसके पैर में गहरे घाव कर दिए। उसी समय स्कूटी से गुजर रही उसकी सहेली ने गाड़ी रोककर पास से पत्थर उठाए और कुत्तों को भगाया। तब तक छात्रा को चक्कर आ गए और वह वहीं बैठ गई


स्थानीय लोगों ने की मदद

पास ही रहने वाले विशाल और शैफाली अग्रवाल नामक दंपती छात्रा की चीखें सुनकर बाहर आए और उसे अपने घर ले गए। वहां उन्होंने प्राथमिक उपचार कर पैर के घावों की सफाई की। उन्होंने बताया कि छात्रा उस समय कॉलेज में एग्जाम देने जा रही थी


जूठन फेंकने से बढ़ा कुत्तों का जमावड़ा

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसका कारण पड़ोसी कॉलोनी सोनिया गांधी नगर से रोजाना यहां आकर जूठन और नॉनवेज कचरा फेंकना है। नगर निगम की गाड़ी भले ही नियमित रूप से सफाई करती है, लेकिन रात में फिर गंदगी फैल जाती है, जिससे कुत्तों का जमावड़ा लगने लगा है।


311 ऐप पर भी की जा चुकी हैं शिकायतें

रहवासी आनंद बागोरा और अन्य लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम के 311 मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के बाद अस्थायी रूप से सफाई हो जाती है, लेकिन जड़ समस्या जस की तस बनी रहती है। नतीजतन, अब कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला करने लगे हैं।


6 महीने में 24,000 से अधिक हमले

हुकुमचंद अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 13 जुलाई 2025 के बीच 24,000 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। हालांकि अधिकतर को एंटी रेबीज वैक्सीन के जरिए ठीक कर लिया गया है, लेकिन यह आंकड़ा गंभीर चिंता का विषय है।


नगर निगम पर उठ रहे सवाल

इस प्रकार की घटनाएं यह सवाल खड़े करती हैं कि इंदौर जैसे स्मार्ट सिटी में भी आवारा पशु नियंत्रण की व्यवस्था कितनी लचर है। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


क्या जागेगा प्रशासन?

इंदौर को देश का सबसे साफ़ शहर माना जाता है, लेकिन स्वच्छता के पीछे छुपे ऐसे खतरे जब आमजन की जान के लिए संकट बन जाएं, तो प्रशासन की तत्काल कार्रवाई आवश्यक हो जाती है। जरूरत इस बात की है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी, ठिकाना और भोजन प्रबंधन के स्थायी हल निकाले जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे