,

Stocks to Buy: Hindustan Copper और Motilal Oswal समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत, आज बन सकता है मुनाफा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Stocks to Buy

Stocks to Buy: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों के नरम रुख के चलते सेंसेक्स 77.84 अंक टूटकर 84,481.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3 अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,815.55 के स्तर पर स्थिर रहा।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,780.19 का ऊपरी और 84,238.43 का निचला स्तर छुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल नुकसान में रहे, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक में खरीदारी देखने को मिली।

Stocks to Buy: इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

तकनीकी संकेतों के आधार पर HBL Power, HDFC AMC, Reliance Power, Nippon Life AMC, Hindustan Copper, Reliance Infrastructure और Motilal Oswal में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है। इन शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

MACD इंडिकेटर के मुताबिक ABB Power, Ola Electric Mobility, Siemens Energy India, Indian Oil Corporation, Ramkrishna Forgings, Aditya Birla Lifestyle Brands और GE Vernova T&D India के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इन शेयरों में आने वाले समय में दबाव बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की