,

गिरफ्तारी वारंट पर बोले सोनू सूद- सेलेब्रिटी को सॉफ्ट टारगेट किया जाता है

Sonu Sood said on arrest warrant, celebrities are targeted

अभिनेता सोनू सूद ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने स्पष्ट कर खबर को सनसनीखेज बताया। उन्होंने कहा कि, इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। सोनू ने ट्वीट किया, हमें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरें बेहद सनसनीखेज हैं। दरअसल न्यायालय ने हमें एक तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में गवाह के रूप में बुलाया था, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है। सूद ने कहा, हमारे वकीलों ने जवाब दे दिया है। हम न ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही किसी और तरीके से जुड़े हुए हैं। यह सब सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए हो रहा है। यह दुख की बात है कि सेलेब्रिटी को सॉफ्ट टारगेट किया जाता है। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करने वाले है।

महाकुंभ से ज्वेलरी प्रमोशन तक मोनालिसा की यात्रा

आज का राशिफल – 22 फरवरी 2025 (शुक्रवार)