Sonbhadra  सोनभद्र में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच दुकानों और वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonbhadra 

Report: Pravin

Sonbhadra  जिले में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 3:41 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गुरुद्वारा स्कूल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बनी दुकानों और खड़े वाहनों में जा घुसा। इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

नशे में धुत चालक ने खोया नियंत्रण, दुकानों में जा घुसा ट्रेलर

Sonbhadra  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयले से लदा एक ओवरलोड ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे बने मकानों के सामने स्थित तीन शेड वाली दुकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलें और एक कार पूरी तरह पिचक गईं।

भीषण टक्कर और बाल-बाल बची राहगीरों की जान

Sonbhadra  हादसे के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर ट्रेलर को अपनी ओर आता देख तुरंत वहां से भाग खड़े हुए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लोहे का एक भारी बॉक्स उछलकर शेड के ऊपर जा अटका। ट्रेलर का पहिया एक बाइक में फंस जाने के कारण वाहन रुक गया, अन्यथा यह रिहायशी इलाके में और अधिक तबाही मचा सकता था। घटना के बाद धूल का गुबार देख लोग सहम गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि मलबे में कोई दबा हुआ नहीं मिला।

चालक फरार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

Sonbhadra  हादसे के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों व ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया। दुकानदारों का कहना है कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और ट्रेलर के मालिक के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

Read this: Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम