अमित बघेल के खिलाफ एकजुट हुए सामाजिक संगठन, सिटी कोतवाली पहुंचे, कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Social organizations united against Amit Baghel, reached the city police station, demanding action.

रिपोर्ट- चन्द्रकान्त पारगीर, एडिट- विजय नंदन

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में अग्रवाल महासभा ने छत्तीसगढ़िया कांति सेना के नेता अमित बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को एक मीडिया बयान में अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के आराध्य देवता श्री झूलेलाल जी के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। महासभा ने कहा कि इस बयान से समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

महासभा के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द्र और शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो सर्वसमाज एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महासभा के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के महापुरुषों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घनश्याम जिज्ञासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सुदीप अग्रवाल, अग्रवाल महासभा पदाधिकारी, मंजू जीवनानी, सिंधी समाज प्रतिनिधि ने कहा कि “हमारी मांग है कि ऐसे तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज के आदर्शों और आराध्य पुरुषों का अपमान करने की हिम्मत न करे।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर