भोपाल में तेज बारिश से हालात बिगड़े: बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में जलभराव, हमीदिया रोड पर ट्रैफिक रेंगता रहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मध्य प्रदेश: मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भोपाल में करीब 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बारिश का असर बड़ा तालाब के जलस्तर पर भी पड़ा, जिसमें आधा फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

निचले इलाकों में भरा पानी

लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। हमीदिया रोड, अल्पना टॉकीज तिराहा, नादरा बस स्टैंड और सलैया जैसे क्षेत्रों की सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे वाहन धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए।

सीवेज सिस्टम फिर हुआ बेनकाब

हमीदिया रोड पर पिछले एक साल से चल रहा सड़क और नाले का निर्माण कार्य पहली तेज बारिश में ही फेल होता नजर आया। बारिश के चलते इस इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक पर भी असर

जलभराव के कारण कई लोग रेलवे स्टेशन तक समय पर नहीं पहुंच सके। अंबेडकर ब्रिज की सर्विस रोड पर भी पानी की निकासी ना होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या सामने आई है। इससे दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

बड़ा तालाब में पानी का स्तर बढ़ा

शहर के अलावा बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में भी रातभर बारिश हुई। मंगलवार सुबह तक इसका वाटर लेवल 1658.55 फीट था, जो बुधवार सुबह बढ़कर 1658.90 फीट तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में करीब 4 इंच तक वर्षा होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सीजन की शुरुआत से अब तक भोपाल में 7 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल