,

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sirsaganj Police Encounter

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन लूटने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ज्वैलर्स की दुकान से लूटी थी सोने की चेन

Sirsaganj Police Encounter पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दोनों ने सोने की चेन देखने के बहाने उसे पहना और दुकानदार को धमकाते हुए टाटा नेक्सॉन कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

20 घंटे में एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

Sirsaganj Police Encounter घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने महज 20 घंटे के भीतर एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दूसरे आरोपी अभिषेक की तलाश में जुटी हुई थी, जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

Sirsaganj Police Encounter उखरेंड कट और भदान रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को अभिषेक के आने की सूचना मिली। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

लूटी गई चेन और कार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, करीब 11 ग्राम वजनी लूटी गई सोने की चेन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read this: Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर से बलरामपुर, दुर्ग, जांजगीर, अंबिकापुर और बिलासपुर तक शान से लहराया तिरंगा, विधानसभा से भाजपा-कांग्रेस कार्यालय तक मनाया गया आजादी का पर्व

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक