Mohit Jain
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा “हमें सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी चर्चाओं और जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के हर शैक्षणिक संस्थान में ‘वंदे मातरम’ का गायन होगा, ताकि हर नागरिक भारत माता के प्रति सम्मान से ओत-प्रोत हो।”
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "…We should make Sardar Vallabhbhai Patel a part of our discussions…We will make the recital of 'Vande Mataram' mandatory in all educational institutions in UP so that every citizen in UP is filled with a sense of respect for… pic.twitter.com/oxnm2qYfGJ
— ANI (@ANI) November 10, 2025
‘एकता यात्रा’ और ‘रन फॉर यूनिटी’ से जुड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ‘एकता यात्रा’ और ‘वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ के रूप में राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित की गई, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में थी।
योगी ने बताया कि भाजपा और सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर भी दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर वहां की जनता को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है।”





