Simhastha2028 : सिंहस्थ के कार्यों की डेडलाइन तय, मुख्यमंत्री ने कहा 2027 की दीपावली तक पूरे हों सभी काम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Simhastha2028 mp cm deadline2027 diwali all works complete

by: diigital desk

Simhastha2028 : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। सिंहस्थ के सफल संचालन, विकास कार्यों की निगरानी और समीक्षा तथा सूचना शिक्षा-संचार गतिविधियों के लिए जितने अधिकारियों-कर्मचारियों की आवश्यकता है उनकी संबंधित विभागों में तत्काल पूर्ति की जाए। सिंहस्थ के सफल संचालन के लिए पर्याप्त अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न दायित्वों के लिए सघन प्रशिक्षण की व्यवस्था आरंभ की जाए।

अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश सिंहस्थ 2028 के आयोजन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की मंगलवार को मंत्रालय में हुई पांचवी बैठक में दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रीमंडलीय समिति की आगामी बैठक उज्जैन में की जाए। मंत्रीमंडलीय समिति ने 2 हजार 923 करोड़ 84 लाख रुपये राशि के 22 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की।

Simhastha2028 :

Simhastha2028 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ के लिए हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और बेहतर वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट आवश्यक रूप से कराया जाए। सिंहस्थ के लिए उज्जैन के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले भवनों का निर्माण इस प्रकार किया जाए, ताकि वे सिंहस्थ के बाद होने वाले वार्षिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी हों। इसी प्रकार सड़कों का निर्माण इस प्रकार किया जाए जिससे महाकाल लोक के अतिरिक्त उज्जैन के अन्य प्रमुख तीर्थों तक आवागमन अधिक सुगम हो सके।

उन्होंने कहा कि दूरदराज से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से उज्जैन के 100 किमी रेडियस में होम स्टे, पार्किंग, जन सुविधाएं विकसित करने को प्राथमिकता दी जाए। सिंहस्थ के समस्त प्रबंधन में स्थानीय संस्थाओं के सहयोग और जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी पर पैदल तीर्थ यात्रियों के लिए पृथक से ब्रिज बनाने के निर्देश भी दिए।

Simhastha2028 : इन निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गुदरी चौराहे से पान दरीबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, बम्बई वाले की धर्मशाला से दानी गेट चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, देवास रोड से नानाखेड़ा तक एमआर 2 मार्ग का उन्नयनीकरण, शिंदे नर्सिंग होम से नीलगंगा मुख्य मार्ग चौड़ीकरण, गौतम मार्ग से तिलकेश्वर मार्ग चौड़ीकरण एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, चौबीस खम्बा माता मंदिर से छोटा रूद्र सागर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।

बदनावर देवास एनएचएआई रोड से सिकंदरी, दाउदखेड़ी तक मार्ग निर्माण, क्षिप्रा नदी के पूर्वी भाग पर सड़क निर्माण, जयसिंहपुरा प्रस्तावित अंडरपास के पास से नूतन स्कूल चार धाम मंदिर पार्किंग के पास तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, अंकपात चौराहा से खाकचौक चौराहा होते हुए मंगलनाथ तक मार्ग चौड़ीकरण, गदा पुलिया से रविशंकर नगर नरसिंह घाट तिराहे तक चौड़ीकरण, महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर होते हुए कमरी मार्ग चौराहा तक चौड़ीकरण एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण तथा शनि मंदिर से मेठिया मार्ग पर नवीन पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।

Simhastha2028 :

Simhastha2028 : इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत


मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय समिति ने 139.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। यहां से सीसीटीवी, ड्रोन, डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से मेले की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनीटरिंग होगी। एआई आधारित भीड़ प्रबंधन, मोबाइल एप के माध्यम से रूट, पार्किंग और सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सायबर सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, जल आपूर्ति और स्वच्छता पर भी यह केंद्र नजर रखेगा। बैठक में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से मेला कंट्रोल रूम, मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब देवास गेट बस स्टैंड, इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांसिट हब से लेकर उज्जैन रेल्वे स्टेशन तक स्काईवॉक निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, मेला क्षेत्र में स्थाई अधोसंरचना निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मेला क्षेत्र में स्थाई अधोसंरचना निर्माण के अंतर्गत पक्की सड़क, डिवाइडर, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, सर्विस रोड, जल प्रदाय व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था जैसे कार्य किए जाएंगे।

बैठक में बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल के अलावा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा अपर मुख्य सचिव सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संजय दुबे, नीरज मंडलोई तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rural drinking water : ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए नवाचार, पंचायत में पानी समिति को मिलेंगे अधिकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए सीएम

सीएम हिमंत की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, पवन खेड़ा का सीएम हिमंत बिस्वा पर अटैक

by: digital desk कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत

Effigy Controversy : भानुप्रतापपुर में SDOP के पुतला दहन के बाद सियासत गरम, जांच की मांग तेज

Effigy Controversy : संयुक्त पुलिस परिवार संघ ने की कड़ी निंदा, नेताओं

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 14 अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

Screen Awards 2026 : बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, ‘होमबाउंड’ बनी बेस्ट फिल्म

Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने असम दौरे और राज्य मामलों पर उठाए BJP के खिलाफ सवाल

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री ने असम चुनावी हालात, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा

Police Inspection : आईजी रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा, वार्षिक निरीक्षण में परखी पुलिस व्यवस्था

Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था

Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Night Club Controversy : सेरीखेड़ी स्थित क्लब में टीवी एक्टर्स और इंफ्लुएंसर्स

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया