Sidhi Breaking News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी जिले को दी सौगात, 201 करोड़ 64 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sidhi Breaking News

Sidhi Breaking News: 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया

Sidhi Breaking News: सीधी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिले को 201 करोड़ 64 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी थी। मुख्यमंत्री द्वारा कुल 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 133 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने “एक बगिया मां के नाम” योजना के अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण भी किया।

Sidhi Breaking News

Sidhi Breaking News: 179 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों पर 68 करोड़ 1 लाख 40 हजार रुपये की लागत व्यय की गई, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

Sidhi Breaking News: 30 विकास कार्यों का शिलान्यास

इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–वाटरशेड), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन पर 133 करोड़ 62 लाख 67 हजार रुपये की लागत अनुमानित की गई।

Sidhi Breaking News

Sidhi Breaking News: प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

Sidhi Breaking News: कार्यक्रम के दौरान बहरी में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुँची।

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, स्थानीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और