Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता के निधन की पुष्टि की। इस दुखद समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए सिद्धार्थ तुरंत दिल्ली पहुंचे, जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। फिलहाल, वह अपने परिवार का सहारा बनने के लिए दिल्ली में ही रहेंगे।

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने पिता को याद करते हुए साझा की तस्वीरें और संदेश

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता के साथ कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “वह सच्चे, ईमानदार और अपने संस्कृति से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा अपने मूल्यों पर जीया और कभी समझौता नहीं किया। अनुशासन था, लेकिन कठोर नहीं। ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं। जीवन ने उन्हें कई चुनौतियों से गुज़ारा, लेकिन वह हमेशा सकारात्मक रहे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी गरिमा बनाए रखी।”

Sidharth Malhotra: पिता की विरासत और प्रेरणा

Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ ने आगे लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को जोड़कर रखती है। आप हमें छोड़कर शांतिपूर्वक चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरेगा। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। मैं हमेशा आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।”

Sidharth Malhotra: पिता के प्रति गहरा लगाव

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता के बेहद करीब थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरे पापा मेरे असली हीरो हैं, मेरे सबसे प्यारे हीरो।” उनके पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे और उन्होंने सिद्धार्थ को अनुशासन, मेहनत और मूल्यों का महत्व सिखाया।

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर

सिद्धार्थ ने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी थे। इसके बाद उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘मिशन मजनू’, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी दिखाई। खासकर ‘शेरशाह’ में उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा। 2023 में उन्होंने कियारा आडवाणी से शादी की और 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया।

Read also: Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: बिरनपुर हिंसा केस में

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: रतलाम में बारिश, 22

Horoscope: 18-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनपसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव