पॉवर जनेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को मिला प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shri Singaji Thermal Power Station of Power Generating Company received the prestigious Kalinga Safety Excellence Award.

इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एन्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेस एवं इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेस का प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2023 मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना को भुवनेश्वर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की ओर से यह अवार्ड सेफ्टी ऑफिसर शैलेष चौहान और विल्सन जॉय लाकरा ने ग्रहण किया।

विद्युत गृह को यह अवार्ड लार्ज स्केल इंटरप्राइजेस मेजर इंडस्ट्री केटेगरी में प्रदान किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित यह अवार्ड, उद्योगों में संरक्षा एवं कर्मचारी स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च मानकों की प्राप्ति पर प्रदान किया जाता है। इसके लिए कर्मचारी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ तकनीक (क्लीन टेक्नॉलजी), अपशिष्ट निपटान, जल खपत में कमी आदि की स्पष्ट कसौटी पर मूल्यांकन किया गया था। अवार्ड का उद्देश्य उद्योगों में संरक्षा प्रबंधन एवं जागरूकता के स्तर को ऊंचाई प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने अवार्ड के लिए निर्धारित सेफ्टी (संरक्षा) से संबंधित सभी मापदंडों को सफलातपूर्वक पूर्ण किया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

अवार्ड समारोह में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंहदेव, लेसोथो की उच्चायुक्त लेबोहांग वेलेंटीनेव मोचाबा, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के उप महावाणिज्य दूत योंग किन, स्विट्जरलैंड के डॉ. एस. ईटीएच मार्क फुएलेमान और जर्मनी के प्रो. कार्ल-हेंज नोएटेल सहित कई देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के अलावा विभिन्न श्रेणियों में एनटीपीसी, आईओसीएल, टाटा मोटर्स आदि प्रतिष्ठित संस्थानों को भी पुरस्कृत किया गया।

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने कहा कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने सेफ्टी (संरक्षा) के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में सफलता हासिल की है और परिणाम स्वरूप इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना को ये पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ विद्युत परियोजना के भीतर सुरक्षा मानकों में नए मानक स्थापित करने के प्रति सतत् समर्पण को मान्यता देता है।

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार

D55 Shooting Begins: धनुष–श्रीलीला की ‘D55’ की धमाकेदार शुरुआत, सेट पर साई पल्लवि की खास मौजूदगी

D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55