,

श्रेयस अय्यर ने दी अपनी चोट पर बड़ी अपडेट बोले, “हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं”

श्रेयस अय्यर ने दी अपनी चोट पर बड़ी अपडेट बोले, “हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं”

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर फैंस को राहत देने वाली खबर दी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर रूप से घायल हुए अय्यर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

फैंस के लिए लिखा दिल छूने वाला संदेश

श्रेयस अय्यर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा“मैं अभी रिकवरी की प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे दुआएं और शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” अय्यर ने कहा कि फैंस के प्यार और दुआओं ने उन्हें जल्दी ठीक होने की प्रेरणा दी है।

कैच लेते वक्त लगी थी गंभीर चोट

Shreyas Iyer injury update: श्रेयस अय्यर की चोट पर BCCI ने दी बड़ी अपडेट,  स्‍टार खिलाड़ी के लिए सिडनी में ही रहेंगे टीम इंडिया के डॉक्‍टर - Shreyas  Iyer injury bcci give

दरअसल, अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त बुरी तरह घायल हो गए थे।
हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने की कोशिश में वह गिर पड़े, जिससे उनकी पसली के निचले हिस्से और तिल्ली में चोट आ गई। आंतरिक रक्तस्राव के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और कुछ समय के लिए ICU में भी रखा गया था।

BCCI की निगरानी में चल रहा इलाज

BCCI की मेडिकल टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे धीरे-धीरे मैदान पर वापसी की दिशा में बढ़ रहे हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने भी अय्यर के जल्द ठीक होने की कामना की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…