श्लोका मेहता का दिखा नया अंदाज़: शादी में लगाए जोरदार ठुमके, आनंद पीरामल और आकाश अंबानी ने निभाया साथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हमेशा शांत और शालीन अंदाज़ में नजर आने वाली श्लोका मेहता का इस बार एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला। एक दोस्त की शादी में उन्होंने अपने बबली और एनर्जेटिक अंदाज से सभी को चौंका दिया। इस मौके पर उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ उनके पति आकाश अंबानी और जीजा आनंद पीरामल भी खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

शादी के जश्न में श्लोका का चुलबुला रूप

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अकसर अपने सादगी भरे अंदाज और परिष्कृत स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार शादी समारोह में उन्होंने जो अंदाज़ दिखाया, वह उनके फैन्स के लिए एक ताज़ा सरप्राइज था। वीडियो में श्लोका अपने दोस्तों और परिवार के साथ दिल खोलकर झूमती नज़र आ रही हैं। पहली बार उनका इतना चुलबुला और मस्तीभरा रूप सामने आया है।

बारात में किया जमकर डांस, पति और जीजा ने दिया साथ

वायरल हो रहे वीडियो में श्लोका को आकाश अंबानी और आनंद पीरामल के साथ बारात में नाचते हुए देखा जा सकता है। तीनों की मस्ती और उत्साह ने महफिल में जान डाल दी। वीडियो में श्लोका की ऊर्जा और मुस्कान सबका ध्यान खींच रही है। उनका यह रूप देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

पारंपरिक साड़ी में दिखा शाही लुक

शादी के इस खास मौके पर श्लोका ने एक चमकदार नारंगी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें सुनहरे बॉर्डर और बारीक एंब्रॉयडरी का काम था। उन्होंने इसे गहरे हरे रंग के थ्री-फोर्थ स्लीव वाले अंगरखा स्टाइल ब्लाउज के साथ मैच किया, जिसमें गोल्डन ज़री का वर्क था। पारंपरिक और आधुनिकता का ऐसा मेल उनके लुक को और खास बना रहा था।

ज्वेलरी और हेयरस्टाइल से बढ़ाई खूबसूरती

श्लोका की जूलरी भी उनके लुक का अहम हिस्सा रही। उन्होंने ग्रीन एमराल्ड स्टोन से जड़ा सिल्वर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। उनका मेकअप ग्लैमरस लेकिन सॉफ्ट था—शाइनी आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, हल्का ब्लश, हाइलाइटर और न्यूड शेड लिपस्टिक ने उनके सौंदर्य में चार चांद लगा दिए। हेयरस्टाइल में उन्होंने स्लीक बन बनाया था, जिसे ताजे फूलों से सजाया गया था।

आकाश के साथ श्लोका की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय

इस मौके पर श्लोका और आकाश अंबानी की जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री लोगों को खास तौर पर पसंद आई। दोनों की हँसी-मजाक और एक-दूसरे के साथ की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। श्लोका का ये नया, जिंदादिल अंदाज़ उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आया है।

गौरतलब है कि इसी शादी के एक प्री-वेडिंग फंक्शन में भी श्लोका सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने एक रॉयल ब्लू अनारकली गाउन में स्टेज पर गाना गाकर सभी को चौंका दिया था। उनका वह वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक